Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2025। देशनोक पुलिया के निकट नोखा मंडी के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की अकाल मौत के बाद पीड़ित परिवार को सरकार से सहायता दिलवाने के लिए धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और आगामी सोमवार को बीकानेर व नोखा बंद के बाद मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर होने वाले प्रदर्शन के लिए समर्थन मांगा। मेघवाल ने कहा कि पीड़ित सैन समाज के 6 जने सरकारी सिस्टम की खामी के कारण अकाल मौत का शिकार हुए और ऐसे भीषण हादसे के बाद भी प्रदेश की संवेदनहीन सरकार ने सैन परिवार की कोई उचित मदद नहीं की है। गोविंदराम ने कहा कि सरकारी सिस्टम से आमजन को न्याय की उम्मीद नहीं है और इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन और भी बड़ा होगा और जिले भर के लोग न्याय के लिए सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत भी उनके साथ रहें व भीषण त्रासदी झेल रहें आम परिवार को न्याय दिलवाने के लिए मंगलवार के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। कांग्रेस के युवा नेता हेतराम जाखड़ ने पीड़ित की मदद के लिए संघर्ष तेज करने के बारे में रणनीति बनाए जाने की बात कही। जाखड़ ने श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में लोगों द्वारा आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामप्रताप डेलू, जालूराम जाखड़ व संदीप सैन मौजूद रहें व विस्तृत चर्चा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने नोखा के पीड़ित सैन परिवार को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया।