Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2022। सरकार के फैसले के अनुसार वित्त विभाग द्वारा कोषालय, उप कोषालय, अतिरिक्त जांच विभाग को समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है और राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन से जुड़ें कार्मिक इसका विरोध कर रहें है। एसोसिएशन की उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ के कार्मिकों ने जितेन्द्रसिंह भाटी के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। भाटी ने बताया कि इस परिवर्तन के कारण वित्तीय अनियमितता बढ़ने के साथ ही नवीन व्यवस्था से लेखा संवर्ग के पदों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्मिकों ने इस व्यवस्था में परिवर्तन नहीं करते हुए कार्मिकों को अस्तित्व व महत्व को बचाने की बात कही। इस दौरान ओपी गोदारा, किशनसिंह राजपुरोहित, पन्नालाल सांखला, राजकुमार माली, रविशंकर व्यास सहित अनेक लेखा कार्मिक उपस्थित रहें और सभी ने इस कार्रवाई को रुकवाने के लिए आंदोलन की राह अपनाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्मिकों ने जताया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।