Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2024। गांव लिखमीसर उत्तरादा के उपस्वास्थ्य केंद्र में एक बेबी वॉर्मर की सख्त जरूरत थी। ये बात अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ प्रियंका चौधरी ने पीटीआई शिक्षक ओमप्रकाश भुवांल को बताई। भुवांल ने इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए करीब 80 हजार की लागत से एक बेबी वॉर्मर मंगवाया। गुरूवार को भुवांल के पिता मानाराम पुत्र दुदाराम भुंवाल से उपस्वास्थ्य केंद्र में इसका लोमार्पण किया। चौधरी ने दानदाता का आभार जताते हुए बताया कि नवजात शिशुओं के शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद मिलती है। ये जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं की जान तक बचाने में उपयोगी है। चौधरी ने दानदाता का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर ग्रामीण लिछूराम भुंवाल, मोटाराम राहड़, तारूराम, वार्ड पंच तोलाराम जाखड, रूघाराम, खिराजराम, मोतीराम धतरवाल, कालूराम राहड, कुंभाराम भुंवाल, केसुराम नायक मौजूद रहें। सभी ने बेबी वॉर्मर की सुविधा गांव में बच्चों को मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए भुंवाल परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता परिवार का नर्सिंग कर्मी ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपस्वास्थ्य केंद्र पर सरकारी पीटीआई ओमप्रकाश भुवांल ने उपलब्ध करवाई बेबी वॉर्मर मशीन।