Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2022। सरकार द्वारा राजस्थान में खोले जा रहें महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के तहत श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा के पास सरकारी कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से प्रवेश प्रारंभ हो गया है। यहां आज पहले दिन कक्षा 1 से 8 तक के 51 बच्चों ने प्रवेश के लिए आवेदन दिए है। बच्चों में प्रवेश को लेकर उत्साह नजर आ रहा है व परिजन भी निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम के सरकारी विद्यालय में प्रवेश के लिए रूचि ले रहें है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और इसके तहत 10 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदन की सूची 13 मई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इनमें चयनित विद्यार्थियों की सूची 15 मई को सुबह 9 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। विद्यालय के सभी शिक्षक प्रचार प्रसार में जुटें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले ही दिन 51 आवेदन आए।