Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी भूमि पर कट रहें प्लॉट, मोहल्लेवासियों ने किया विरोध, जानें खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर प्लॉट काट कर बेचने एवं बेचने के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मानते हुए जेसीबी चलाने का विवादित प्रकरण कई बार सामने आ चुका है। लेकिन फिर भी स्थानीय नेताओं के ईशारों पर सरकारी जमीन पर प्लॉट काटने के दौरान प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसा ही मामला सामने आया है कस्बे के वार्ड 36 में, जहां पर पूर्व में भेड़-ऊन विभाग के कार्यालय की भूमि पर इन दिनों अतिक्रमण किया जा रहा है। मोहल्लेवासी हरिराम ज्याणी ने बताया कि यह भेड़-ऊन विभाग का पशुपालन विभाग में समायोजन होने के बाद यह भूमि पशुपालन विभाग की है। पहले यह भूमि आबादी क्षेत्र से काफी दूर थी लेकिन धीरे धीरे इस भूमि के आस पास कब्जे होने से यह भूमि अब आबादी क्षेत्र के एकदम पास आ गई है। ऐसे में भूमाफियाओं द्वारा इस भूमि पर अतिक्रमण कर प्लॉट बना कर कालोनी के रूप में बिक्री कर रहे है। मोहल्लेवासियों ने इस संबध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस भूमि की बाजार दर 20 करोड़ रुपए की बताई है एवं स्थानीय प्रशासन को पाबंद कर सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण कर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।