Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2023। आज रविवार के दिन क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर कृषि विभाग की ओर से आई है। विभाग द्वारा बीकानेर जिले के सभी किसानो को उद्यान व बगीचे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उपनिदेशक उद्यान बीकानेर के माध्यम से नया बगीचा लगाने के लिए सरकार द्वारा किसान को 75% तक अनुदान दिया जा रहा है। कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए तथा किसान को परंपरागत कृषि के साथ नई फसल के रूप में बेर / अनार / आंवला और निम्बू वर्गीय फलों का बगीचा लगाने पर 75% अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को “राज किसान पोर्टल” पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कृषक को अधिकतम 30,000 रू. प्रति हेक्टर तथा अधिकतम 4 हेक्टर तक के लिए अनुदान दिया जा रहा है। सहायक कृषि अधिकारी सोमेश कुमार तंवर ने बताया कि बीकानेर जिले की जलवायु व मिट्टी इन फलों के पौधों के लिए उत्तम है और किसान अपने बगीचे उन्नत बनाकर दोहरा लाभ कमा सकते है। कृषि पर्यवेक्षक बनवारी सैनी ने बताया कि किसान को इस योजना में शामिल होने के लिए 30 मार्च 2023 से पहले राज किसान पोर्टल पर आवेदन करना होगा। सैनी ने कहा कि जिलेभर से किसान अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते है। आप सभी जागरूक किसान इस खबर को पढ़ें व जिले के किसी क्षेत्र में किसानों के सम्पर्क में है तो उन्हें भी खबर की ये लिंक शेयर कर इस लाभकारी योजना के बारे में जरूर बतावें।