Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-03-20 at 20.59.53
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव रीड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल का बिजली कनेक्शन गुरूवार को दिन में बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया है। अस्पताल में अभी उल्टी दस्त व पेट दर्द से परेशान मरीज पहुंचा तो इंमरजेंसी में उसे मोबाइल की रोशनी में इंजेक्शन लगाया गया है। बाद में मरीज को श्रीडूंगरगढ़ रेफर कर दिया गया। रीड़ी रोही की ढाणी से ट्रेक्टर लेकर पहुंचे एक मरीज को बिजली नहीं होने के कारण श्रीडूंगरगढ़ जाने के लिए कहा गया है। मौके पर बड़ी संख्या में गांव के युवा एकत्र हो गए है। इन युवाओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बताया कि गांव रीड़ी करीब 20 हजार की आबादी का गांव है, वहीं आस पास के गांव व रोही के लोग भी बीमारी में इसी पीएचसी का सहारा लेते है। ऐसे में सार्वजनिक सेवा में कार्यरत उपक्रम का बिजली कनेक्शन काटने से पूर्व विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। युवाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। डॉ जागृति ने टाइम्स को बताया कि तीन माह का 85 हजार का बिल बकाया है। जिसके चलते आज दिन में विभागीय दल ने आकर कनेक्शन काट दिया है।

बिल भुगतान को लेकर विभाग सख्त।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग द्वारा बकाया बिलों के भुगतान को लेकर प्रदेश भर में खासी सख्ती बरती जा रही है। क्षेत्र में 250 से अधिक किसानों के ट्रांसफार्मर बिल बकाया होने के कारण उतार लिए गए है। वहीं अनेक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहें है। बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता में सामने आया कि सार्वजनिक हित के उपक्रम के कनेक्शन काटने या नहीं काटने की कोई परिभाषा विभागीय गाइड लाइन में नहीं है। बिजली विभाग ने पीएचसी प्रशासन की जिम्मेदारी बताई। विभाग एक माह का बिल बकाया होने पर भी कनेक्शन काट सकता है। मौके से वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-  https://www.facebook.com/share/v/1APsfV77y7/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी की पीएचसी में कटा बिजली कनेक्शन, मरीज को मोबाइल की रोशनी में लगाया इंजेक्शन।