Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए श्रीडूंगरगढ़ में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय में आज से प्रवेश प्रारंभ हो गए है। हनुमान धोरा स्थित पूर्व विद्यालय में चलाए जा रहें महाविद्यालय की नोडल प्रवेश अधिकारी डॉ. इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि छात्राएं वर्तमान सत्र में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाज शास्त्र, भूगोल और लोक प्रसाशन विषय में प्रवेश दिया जायेगा। छात्राओं के लिए प्रवेश ऑनलाइन आवेदन से 18 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक होंगे जिसके लिए छात्राऐं कॉलेज शिक्षा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगीं। कॉलेज प्रशासन द्वारा नॉडल प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा के निर्देशन में प्रवेश की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। आप नीचे दिए लिंक पर प्रवेश संबंधी पूरी जानकारी देख सकते है।

WEB SITE : hte.rajasthan.gov.in/college/ggcdungargarh