Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। लायंस क्लब यूनिक द्वारा जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित किए गए नेत्र चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कस्बे के राजकीय बेगराज सोमानी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद अबरार अतिथि रूप में शामिल हुए। इस मौके पर अबरार ने केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य लाभ की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समाज का सहयोग आवश्यक बताया एवं समाज के सहयोग के बिना सरकारी प्रयास अधुरे रहने की बात कही। डाक्टर अबरार ने श्रीडूंगरगढ क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के शिविर आयोजित करने पर श्रीडूंगरगढ को नर सेवा नारायण सेवा का उदाहरण बताया। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम तापड़िया ने इस प्रकार के शिविर निरंतर नियमित अंतराल के बाद लगाने का आग्रह विभाग से किया। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर एस के बिहानी ने लाभार्थियों, आयोजकों, आर्थिक सहयोगियों का आभार जताया। नेत्र चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर सुनील कुमार गोयल ने सभी लाभार्थियों को दवाई, आवश्यक रखरखाव और उचित सावधानी के बारे में जानकारियां दी। युनिक क्लब के कैबीनेट मेम्बर मदन लाल पेड़ीवाल ने आगामी फरवरी में संस्था द्वारा एक और नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष श्री महेंद्र लखोटिया ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त कार्मिक हेमराज, मैना देवी एवं मंचस्थ अतिथियों, चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ, कार्मिको, कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। शिविर में सुरेश झंवर, भेंरुदान मोहता, सौरभ दुगड़, रमेश राजपुरोहित, दुर्गाप्रसाद गोदारा, मुकेश डागा, प्रेम सिंधी, सूर्य प्रकाश तापड़िया, सत्य नारायण स्वामी, महावीर प्रसाद माली, विष्णु बिहानी, हेतराम मोट, श्रवण सारस्वत, लक्की सिंधी, रमाकांत झंवर, रामगोपाल प्रजापत आदि ने सेवाएं दी। कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक कार्यकर्ता विजयराज सेवग ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवानिवृत कार्मिक हेमराज सिंधी द्वारा शिविर में नि:शुल्क सेवांए देने पर किया गया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर में 105 जनें बने लाभार्थी। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा में सलंग्न सामाजिक कार्यर्का राधेश्याम तापडिया का किया गया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का शाला ओढा कर सम्मान करे क्लब सदस्य भैंरूदान मोहता।