Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसबंर 2021। राजनीतिक पार्टियों की सभाएं हो या रैलियां, विवाह समारोह हो या कोई और सामाजिक आयोजन क्षेत्र के नागरिक जागरूकता के साथ कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवा लेवें ये अपील श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सहित जागरूक नागरिक व संस्थाए लगातार कर रही है। राज्य में बढ़ रहें कोरोना के प्रभाव के बीच में जागरूकता जरूरी है और सभी क्षेत्रवासी अपना वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें जिससे कोरोना के प्रति सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ कर सकें। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने की अपील की है। आर्य ने बताया कि आज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी कोविशील्ड व कोवैक्सीन दोनों के दोनों डोज लगेंगे। मोमासर, आड़सर, लालासर, सत्तासर, उदरासर, तोलियासर, कितासर, लाखनसर, जैतासर, धीरदेसर चोटियान, कुतांसर, शीतलनगर, ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, अमृतवासी, बिग्गाबास रामसरा, हथाणा जोहड़, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईंसर, इंदपालसर हीरावतान, जैसलसर, रिड़ी, बाडेला, बाना, मिंगसरिया, ऊपनी, बापेऊ, जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, कुनपालसर, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, राजेडू, गोपालसर, टेऊ, सूडसर, लखासर, बेनिसर, भोजास, दुसारणा पण्डरिकजी, पुंदलसर, सालासर, झंझेऊ, जोधासर, समंदसर, डेलवा, बीझांसर, लोढेरा, गुसाईंसर बड़ा, मणकरासर कोविशील्ड के प्रथम व द्वितीय डोज लगाई जा रही है।