Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। शुक्रवार शाम क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में जमकर झगड़ा फसाद हुआ जिसमें पीड़ित ने एक आरोपी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव के 35 वर्षीय लेखराम पुत्र कालूराम जाट ने इसी गांव के मुन्नीराम पुत्र बीरबलराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव में लिखमीसर जाने वाले मार्ग पर उसकी परचून की दुकान है जहां शुक्रवार शाम नशे में आरोपी आया और उससे मारपीट करते हुए 50 हजार से अधिक का काउंटर व सामान सड़क पर फैंक कर ट्रेक्टर चढ़ाकर तोड़ दिया। 35 हजार का फ्रिज तोड़कर उसमे रखी 15 हजार की ठंडे की बोतलें तोड़ दी। आरोपी ने गल्ले में रखें एक लाख रुपए निकाल लिए। परिवादी के शोर मचाने पर जब उसके पिता व भाई रूपाराम भाग कर आए तो आरोपी ट्रेक्टर लेकर उनके खेत में गया और 50 हजार के पाइप व फव्वारे तोड़ डाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।