Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
background (10)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2019। ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के बीच एक राहत भरी खबर किसानों के लिए आई है। राजस्थान में कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है। किसानों की इस संकट की घड़ी में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट आया है जिसमें उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से हुए खराबे की जांच करवाकर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुई ओलावृष्टि के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की एवं तुरंत सर्वे कर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को अचानक मावठ की वजह से कई जगहों पर जमकर ओलावृष्टि हुई तो किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।

नहीं खिली धूप
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भी क्षेत्र में दिन भर धूप नहीं खिली व नागरिकों को सर्द हवाओं ने परेशान किया। घरों में खांसी- जुखाम के मरीजों में इजाफा हो गया है। बच्चों में गला खराब की शिकायतें लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में इन्हीं मरीजों की भीड़ नजर आयी। मौसम विभाग ने अभी भी कुछ दिनों तक मौसम में सर्द हवाओं का दौर चलने की बात कही।