Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। गांव मोमासर में चंग प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन आज संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 13 टीमों के खिलाड़ियों ने होली के लोकगीत गाए और चंग के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों ने मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम देखा व खूब सराहना की। सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होली महोत्सव में ट्रस्ट के मुख्य न्यासी सुरेंद्र पटावरी और भामाशाह कन्हैयाला जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। ग्राम पंचायत की ओर से विधायक ताराचंद सारस्वत ने दोनों अतिथियों का साफा पहना कर सम्मान किया। जैन ने ग्रामीणों को होली की बधाई देते हुए गांव की परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए युवाओं को तन-मन से आयोजन से जुड़ने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक ताराचंद सारस्वत, नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा मौजूद रहें। सभी ने आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। घींदड़ कमेटी के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभाली व उपसरपंच जुगराज संचेती ने सभी ग्रामीणों का आभार जताते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया।
गोमटिया का दल रहा प्रथम, सभी को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी लोक कलाकारों के दलों ने सुदंर प्रस्तुतियां दी। चंग प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान गोमटिया के चंग दल ने हासिल किया। इस टीम को 25 हजार नगद राशि का पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। वहीं दूसरा स्थान पाबूसर की टीम ने प्राप्त किया व इस टीम को 20 हजार रूपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रामसीसर टीम को 15 हजार, चौथा स्थान प्राप्त करने वाली आसपालसर टीम को 10 हजार नगदी व पांचवे स्थान पर रही गांव उदरासर की टीम को 5 हजार रूपए के नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 13 टीमों को 2-2 हजार के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। ये सभी पुरस्कार ट्रस्ट के सौजन्य से दी गई वहीं भामाशाह कन्हैयालाल जैन ने टॉप पांचो टीमों को 5-5 हजार नगद व शेष सभी टीमों को 2-2 हजार नगद के ईनाम भी दिए। समारोह में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहें।
नगर सेठ की मसखरी ने दिल जीत लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगर सेठ के स्वांग में सजे एक कलाकार ने विधायक, ट्रस्ट के सुरेंद्र पटावरी, भामाशाह कन्हैयालाल जैन सहित अनेक अतिथियों का रौचक ढंग से परिचय देते हुए खूब मसखरी की। ग्रामीणों सहित अतिथियों ने भी जमकर ठहाके लगाए। इस हंसी ठिठौली पर ग्रामीण बार-बार बुरा ना मानो होली है कि आवाजे लगा रहें थे वहीं अतिथि भी मुस्कुराते हुए आयोजन का आनंद लेते नजर आए। ध्यान रहें कल मोमासर में प्रसिद्ध घींदड़ का आयोजन होगा जो रात करीब 9 बजे से अलसुबह तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर देख सकेंगे। आप भी चंग प्रतियोगिता के आयोजन व इस हंसी ठहाकों वाली मसखरी को देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पूरा आयोजन देख सकते है।  https://www.facebook.com/share/v/w4HQchmAVxdiuwkY/?mibextid=xfxF2i

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी टीमों को दिए सांत्वना पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चंग प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता टीमों को किया नगद राशि के सम्मान से पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हजारों की संख्या में दर्शकों ने आयोजन को देखा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने किया भामाशाह केएल जैन का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक अतिथि आयोजन में शामिल हुए, खूब की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सराही प्रस्तुतियां, दी होली की बधाई, उपसरपंच ने जताया ग्रामीणों व अतिथियों का आभार।