Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। मुनिश्री धनंजय कुमार के दीक्षा दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सिंघी परिवार द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह 24 मई, रविवार को सुबह 9 बजे ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित होगा। समारोह में मुनिश्री के समाज और धर्म को दिए गए उनके योगदान, तपस्या व समर्पण का सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत व विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन, बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरिता नौशाद शामिल होंगे। समारोह का संयोजन रिटायर्ड आईएएस लालचंद सिंघी, रिटायर्ड आईएएस माणकचंद सिंघी,  मालचन्द सिंघी व पांचीलाल सिंघी परिवार एवं महाप्रज्ञ चेतना विकास इंस्टीट्यूट नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा। आयोजकों द्वारा समारोह को लेकर विभिन्न तैयारियां की जा रही है।