Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2024। सोमवार को माघ शुक्ल दशमी को क्षेत्र के रामदेव मंदिरों में भीड़ उमड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। बिग्गाबास स्थित रामदेवजी मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने एक महिला के गले से सोने की चेन पार कर ली। बिग्गाबास निवासी 38 वर्षीय दीपक पुत्र महावीर प्रसाद जांगिड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 5.30 बजे उसकी पत्नी ममता अपनी सास के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंची। वहां दो महिलाएं व एक पुरूष इधर उधर ताक झांक कर रहे थे। भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने उसके गले से चेन चुरा ली। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने तलाश भी की परंतु आरोपी भाग छुटे। परिवादी ने बताया कि चेन 14 ग्राम की थी जिसकी बाजार कीमत 80 हजार रूपए थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।