Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवबंर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का प्रति तीन वर्ष में होने वाला सातवां तहसील सम्मेलन सोमवार को तहसील कार्यालय के पीछे संपन्न हुआ। पांच घंटे चले सम्मेलन में तहसील कमेटी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सूडसर के कामरेड मुखराम गोदारा को तहसील सचिव तथा लिखमादेसर के सत्तूनाथ सिद्ध को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रभारी किसान नेता लालचंद भादू व डॉ सीमा जैन ने बताया कि 15 सदस्यीय कमेटी में गोदारा व सिद्ध सहित पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, मोहनलाल भादू, मुकेश ज्याणी, दौलत मेघवाल, भंवरलाल भूंवाल, शेखर रैगर, सोम शर्मा, ताहिर काज़ी, लालचंद सारण, राजेन्द्र जाखड़, दानाराम प्रजापत शामिल कर तहसील कमेटी का गठन पूर्ण किया गया है। सम्मेलन में निवर्तमान तहसील सचिव मोहनलाल भादू ने गत 3 वर्षों की रिपोर्ट पेश की। बैठक से पूर्व माकपा के राष्ट्रीय महासचिव रहें सीताराम येचुरी व बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य सहित अनेक दिगवंत पार्टी नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। किसान नेता लालचंद भादू व महिला नेता सीमा जैन ने सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की मूंगफली नहीं खरीद कर रही है जिससे किसान को भारी नुकसान हो रहा है। बाजार भाव में बेचकर किसान ₹2000 प्रति क्विंटल का नुकसान झेलने को मजबूर है। वक्ताओं ने माकपा की रीति नीति के बारे में बताते हुए देश में मजदूर किसान का अधिक कमजोर व गरीब होने तथा देश का धन कुछएक पूंजीपतियों के पास जमा होने की बात कही। वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, भुखमरी पर चिंता जताते हुए जन संघर्षों का तेज करने का आह्वान किया गया। वहीं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी महिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल निर्माण प्रारंभ करवाने, फसल खरीद, बीमा क्लेम के संघर्षों को तेज करने का आह्वान भी किया।