Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा से जयपुर में मुलाकात की और सरकार द्वारा खोले जाने वाले अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय की स्वीकृति के क्रम में श्रीडूंगरगढ़ को शामिल करने की मांग की। गोदारा ने तहसील में कई स्कूलों को क्रमोन्नत करने की भी मांग की है तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के होने वाले तबादलों में क्षेत्र से अपनी सूची भी सौंपी। इस पर डोटासरा ने उन्हें विद्यालय स्वीकृत करने व क्रमोन्नत करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डेगाना विधायक रीछपाल मिर्धा, मेड़ता से पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा भी साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा मिले शिक्षा मंत्री से दी तबादला डिजायर।

नैण ने ली जिले में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचन्द नैण ने भाकियू के जिले सहित सभी उपखण्डों की कार्यकारिणी के सदस्यों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में नैण ने 5 सितम्बर को उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली विशाल किसान महापंचायत में पहुँचने की तैयारियों के बारे में ब्यौरा लिया। नैण ने बताया कि जिलेभर के किसानों में महापंचायत को लेकर खासा उत्साह है और भाकियू के सदस्य किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए शुक्रवार को रवाना होंगे। मीटिंग में जिला सचिव रामप्रताप गोदारा, मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, तहसीलों के अध्यक्ष और भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।