Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। क्षेत्र के गांव पूनरासर में आयोजित श्रीजसनाथजी कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरूवार को कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा ने की। गोदारा ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भाव से खेलने की बात कही। इस दौरान गांव की पेयजल समस्या के लिए प्रधान प्रतिनिधि ने प्रधान कोटे से शिवधोरा क्षेत्र में एक ट्यूबवेल डीटीएस की घोषणा करते हुए शीघ्र इसका कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उदघाटन समारोह में सरपंच प्रकाशनाथ , भाजपा जिला देहात महामंत्री जगदीश पारीक, समाजसेवी पदमनाथ, रेवंतनाथ, बिरमनाथ, रामेश्वरनाथ, राजू सिद्ध, हरजी नाथ, गौरीशंकर पारीक, पूर्ण नाथ, मोहन सिद्ध , बलवीर सिद्ध, लालनाथ, ओमप्रकाश गोदारा, सुरेश सैन सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहें। आयोजक मंडल के मोहन सिद्ध ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नापासर व खारड़ा के मध्य हुआ जिसमें नापासर ने विजय रहा। शुक्रवार के अन्य खेलों में पूनरासर जूनियर की टीम ने कान्हा क्लब पूनरासर व नापासर को हराया। लखासर की टीम ने आडसर व कतरियासर की टीम को शिकस्त दी। युवाओं ने जमकर हूटिंग की वहीं ग्रामीणों ने मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा व सरपंच प्रकाशनाथ ने पूनरासर में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहें।