Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। महंगाई राहत शिविर आज क्षेत्र में प्रारंभ हो गए है जिनमें पंजीयन करवाने वाले आमजन 10 सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ सकेंगे। आज नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने स्थाई शिविर का उद्घाटन किया वहीं तहसील कार्यालय में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने पंचायत समिति परिसार में स्थाई शिविर का उद्घाटन किया। प्रशासनिक टीमें शिविर स्थलों पर मौजूद रही व जनप्रतिनिधियों ने जनता से शिविरों में पहुंच कर पंजीकरण करवाने की अपील की।
नगरपालिका में अध्यक्ष शर्मा ने किया उद्घाटन, शहर की जनता से की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने महंगाई राहत शिविर का उद्घाटन किया। शर्मा ने शहर की जनता से शिविर में मिलने वाली जनोपयोगी 10 योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने शिविर में पहुंचने वालों से अन्य नागरिकों तक शिविर में पंजीयन करवाने की बात पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। शर्मा ने कहा कि शहर का एक भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहें ऐसी जिम्मेदारी सभी पार्षद व जागरूक नागरिक उठावें। शर्मा ने मौके पर अनेक पंजीयन पत्र नागरिकों को सौंपे। इस दौरान प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहें।
गोदारा ने जताया सीएम का आभार, जनता से की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील कार्यालय में शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। इस दौरान गोदारा ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील आमजन से की। गोदारा ने कहा कि घर घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने शिविर की व्यवस्था की है जिससे हर एक नागरिक तक लाभ पहुंच सकेगा। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनेक ग्रामीण व नागरिक उपस्थित रहें व शिविर में पंजीकरण करवाया। अनेक विभागों के कार्मिक भी उपस्थित रहें।
प्रशासन एक जगह, होंगे जनता के काम, कहा प्रधान प्रतिनिधि ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर में महंगाई राहत शिविर का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने किया। गोदारा ने कहा कि प्रशासन के सभी विभागों के कर्मचारी शिविर के दौरान एक ही जगह मिलेंगे जिससे आमजन के काम आसानी से हो सकेंगे। गोदारा ने कहा कि शिविरो में 10 सरकारी योजनाओं के लाभ से सीधे जनता को जोड़ा जाएगा जिससे गहलोत सरकार के 2023 के ऐतिहासिक बजट की घोषणाओं को क्रियान्वयन हो सकेगा। शिविर में पंजीकरण पत्र का वितरण भी किया गया और सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष ने उद्घाटन करते हुए शहर की जनता से शिविरों में पंजीकरण करवाने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की गहलोत सरकार की सराहना, पंजीयन पत्र वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर में शिविर का उद्घाटन किया प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में पंजीयन पत्र वितरित किए गए।