Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। क्षेत्र के गांव बापेऊ में स्थित पुरूषोत्तम गौशाला में प्रतिवर्ष की भांति गौरक्षार्थ संकल्पों के साथ रात्रि जागरण एवं अखंड ज्योत का आयोजन शुक्रवार रात्रि को किया गया। जागरण में नागौर के गायक कलाकार हरूराम सुरपालिया एवं अन्य नृत्य कलाकारों ने अलसुबह तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जागरण में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा भी अतिथि रूप में शामिल हुए एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में गौशाला में प्रधान कोटे से 10 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए टीन शेड व चारा गोदाम का निर्माण कार्य शुरू होने से घोषणाएं पूरी करने पर गोदारा का सम्मान किया गया। ग्रामीणों व गौशाला प्रबधंकों के आग्रह पर गौशाला में प्रधान कोटे से 7 लाख रुपए की लागत से चारदीवारी बनवाने की घोषणा प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा द्वारा किया गया। इस मौके पर गोदारा ने गौसेवा को सर्वोच्च सेवा बताते हुए नमन किया। इस दौरान भजन गायक मालाराम शर्मा, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम, वरिष्ठ ग्रामीण शेराराम गोदारा, इमरतनाथ सिद्ध आदि ने स्वागत किया व कांग्रेसी नेता देवीलाल बाना साथ रहे। जागरण के दौरान गौशाला सहायतार्थ अन्य दानदाता भी आगे आए एवं देर रात तक श्रद्धालु जागरण में जमे रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण में देर रात तक मौजूद रहे श्रृद्धालू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण में नृत्य एवं गायक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान कोटे से 10 लाख के निर्माण कार्य शुरू होने एवं 7 लाख की और घोषणा करने पर प्रधान प्रतिनिधि का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण में अतििाियों का किया गया सम्मान।