Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के ताल मैदान में होने वाली तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन आज गांव भोजास में किया गया। उद्घाटन करते हुए प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने स्कूल में ब्लॉक व छत के निर्माण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की तो ग्रामीणों ने गोदारा का आभार जताया। गोदारा ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेले व ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल सकें। सरपंच पार्वती गोदारा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विजेता टीम को 21 सौ रूपए का उपहार देने की बात कही। इस दौरान स्कूल के स्टॉफ मौजूद रहा व गांव भोजास व बेनीसर से ग्रामीण माल सिंह, मोहन सिंह, गणेशाराम पोटलिया, नारायण गोदारा, गोपीनाथ, शिव सिंह, हनुमान सोनी, ओमप्रकाश सोनी, मुकेश कस्वां, पप्पू सिंह, हुनताराम, राजू सिंह, भागीरथ सिंह, नेम सिंह, श्रवण सिंह, राजन मुंड, सहीराम गोदारा, बीरबल राम गोदारा, लूणाराम मेघवाल, रत्न सिंह, लाल सिंह सहित तहसील भर के खिलाड़ी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रातिनिधि केसराराम गोदारा ने पांच लाख के विकास कार्य की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने गोदारा का आभार प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच पार्वती गोदारा ने सरस्वती पूजन कर किया उद्घाटन।