Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों की पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लगातार सक्रिय है एवं इस कारण ग्रामीणों में आभार भाव है। बुधवार को ग्राम पंचायत जाखासर के गांव केऊ के ग्रामीण अपने सरपंच प्रतिनिधि समुद्रराम के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं पंचायत समिति प्रधान पति केसराराम गोदारा से मुलाकात की। गांव केऊ के ग्रामीण हीरालाल सुथार, भिंयाराम सुथार, अर्जुनराम, भंवरलाल सुथार आदि ने पेयजल किल्लत की समस्या से गोदारा को अवगत करवाया। इस पर प्रधान प्रतिनिधि गोदारा ने ग्रामीणों की मांग पर गांव केऊ में एक ट्यूबवेल और एक जलहोद प्रधान कोटे से तुरन्त स्वीकृत करने की घोषणा की। इस पर ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है।

गांव बीरमसर में पूरा हुआ ट्यूबवेल का निर्माण, ग्रामीणों ने बांटे लड्डू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। क्षेत्र के गांव बीरमसर के मेघवाल मोहल्ले में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व प्रधान पति केसराराम गोदारा द्वारा घोषित किए गए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य बुधवार को पूरा हुआ। इस पर ग्रामीण आसुराम मेघवाल, तेजाराम मेघवाल, ईमीचन्द मेघवाल, पोकरराम मेघवाल, भेराराम मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, केसराराम मेघवाल, खींयाराम मेघवाल, जेठाराम मेघवाल, सहीराम मेघवाल, पिराराम मेघवाल, हरिराम सांसी, भंवरलाल सांसी, रामचंद्र धतरवाल, कोडूराम डोटासरा, हरलाल खोड, कालूराम खोड, रामप्रसाद पारीक, सुरजाराम डोटासरा, लुणाराम डोटासरा, नंदलाल डोटासरा, चोखाराम डोटासरा, भियाराम कुकणा, रामलाल कूकना, तोलाराम जोशी, मालाराम सारण, मंसाराम सीलू, कांशीराम गीवारीया आदि ने मंगलाराम गोदारा एवं केसराराम गोदारा का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने प्रधान पति केसराराम गोदारा का आभार जताया।