Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। राज्यभर में 23 व 24 अक्टूबर को पटवारी भर्ती परीक्षा होगी और 15.62 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। 24 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है इसलिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला अभ्यर्थियों को राहत देते हुए सभी 4.65 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा 23 अक्टूबर को करवाने की घोषणा कर महिलाओं को राहत दे दी है। लेकिन वीक्षक ड्यूटी में लगी 12 हजार शिक्षिकाओं को राहत नहीं दी गयी है। इस 13 हजार शिक्षिकाओं को पूरे दिन ड्यूटी देनी होगी। हालांकि भाजपा ने महिलाओं को करवा चौथ पट ड्यूटी देने को गलत बताया है और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर वीक्षक लगाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। धौलपुर-अलवर में 23 अक्टूबर को चुनाव है यहां कोई वोटिंग से वंचित नहीं रहें इसलिए यहां परीक्षा महिलाओं सहित सभी अभ्यर्थियों की 24 अक्टूबर को ही होगी।