Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक कस्बे के 18 स्कूलों में गीता लिखित परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया। मानव प्रबोधन प्रन्यास शिवमठ शिवबाड़ी के बैनर तले परीक्षा के 29वें सीजन में 2988 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रन्यास के तहसील प्रभारी कांतिप्रकाश दर्जी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर में श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, एकलव्य पब्लिक स्कूल, विद्यास्थली कांवेंट स्कूल, सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, विवेक निकेतन शिक्षण संस्थान, सृजन पब्लिक स्कूल, सनसाइन पब्लिक स्कूल, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, गीता पब्लिक स्कूल, संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल,  नानू देवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर, माली देवी बालिका उच्च माध्यमिक, महाराणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, दयानन्द पब्लिक स्कूल में परीक्षा का आयोजन हुआ। दर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता में इन स्कूलों के 2988 विद्यार्थी उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल हुए। गीता पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए व इनमें से प्रत्येक स्कूल में उच्चतम अंक लाने वाले 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को आगामी 25 दिसंबर 2025 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।