Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। वर्तमान समय के साथ चलें परंतु शिक्षा व संस्कार पीछे ना छूट पावें। आज के समय की जरूरत है कि बालिकांए भारतीय मूल्यों के स्वरूप को पहचाने और शिक्षा के साथ संस्कारों को लेकर जीवन में आगे बढ़े। ये बात शनिवार को राबाउमावि में एसडीएमसी के सदस्यों ने नो बैग डे पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व शाला में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बालिकाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
संस्था प्रधान पद्मा कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के द्वितीय शनिवार को नो बैग के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन हुआ जिसमें बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वहीं इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य मदन सोनी विधायक प्रतिनिधि और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सोनी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी शिक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने जीवन में आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा दी। स्टाफ ने फुलमाला व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। एसडीएमसी समिति सदस्यों ने छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के बारे में प्रस्ताव बनाने के बारे में विचार रखे। सदस्यों ने विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे छात्राओं के हित में विद्यालय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों तक पहुंचाकर निरंतर सुधार के प्रयास करेंगे। संस्था प्रधान पदमा कौशिक ने सभी का आभार जताया व कार्यक्रम में पूरा स्टाफ सक्रिय रहा।