Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
dddssdfsd
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2020। आचार्य महाश्रमणजी के शिष्य मुनि सुमति कुमार ने बालिकाओं को दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाने को कहा। कुमार ने कहा पूरी निष्ठा से ही निश्चित सफलता प्राप्त की जा सकती है। कन्यायें आने वाले समाज की धुरी है और उन्हें दिग्भ्रमित नहीं हो कर शांति से अपना लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने के प्रयास भी करने चाहिए जिससे वे आगे बढ़ सकें। मुनि आज तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा आयोजित राइज अप विथ गोल सेटिंग एंड अचीवमेंटस कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यशाला का शुरुआत प्रारम्भ “जागो जागो कन्याओ” गीत से कन्या मण्डल की कन्याओं ने मंगलाचरण किया। मुनि देवार्य कुमार ने इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य निर्धारण कैसे हो उसे प्राप्त कैसे करें। मुनि ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनेक आवश्यक सूत्र भी बताएं। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करने की बात भी कन्याओं से कही। उन्होनें कहा कि हमें क्या करना है कैसे करना है यह पहले से ही निर्धारण करना होगा। कन्या मंडल की सह संयोजिका प्रीति पुगलिया इस विषय पर विचार रखें। मंडल प्रभारी चन्दा जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का संचालन रचना दुगड़ ने किया।

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । कार्यशाला में
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पारूल लुणिया ने प्राप्त किया। उनके चित्र की उपस्थित जनसमूह ने सराहना की व भावों का उत्तम सम्प्रेषण बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यशाला में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम रही पारुल लुनिया ने बनाया ये पोस्टर।
मुनि सुमति कुमार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला।