Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2024। मुख्य बाजार के निकट स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बालिका सशक्तिकरण व जीवन कौशल विकास कार्यक्रम के तहत चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी ने बालिकाओं को सुरक्षा व सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वामी ने बालिकाओं को वर्तमान समय में सोशल मीडिया के सदुपयोग व दुरूपयोग के बारे में बताते हुए कहा कि बालिकाएं परिवार ही समाज व देश की दिशा तय करने वाली शक्ति है जो अपने सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों को पहचान कर कड़ी मेहनत के साथ जीवन पथ पर अग्रसर हो सकती है। स्वामी ने सोशल मीडिया के बारे में अनेक भ्रम दूर करते हुए बालिकाओं को इसके सुरक्षित प्रयोग की प्रेरणा दी। द्वितीय सत्र के वक्ता डॉ कमल किशोर झंवर ने बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की बात कही। डॉ कमल ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ बालिकाओं से अपने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कहते हुए सामाजिक आयोजनों में भाग लेने व जीवन को तनाव मुक्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शीघ्र गुस्से की मानसिक बीमारी से बालिकाओं को बचना चाहिए। कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक की समस्त छात्राओं ने सत्र में भाग लिया व ध्यानपूर्वक चर्चा को सुना। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य नवीन कुमार ने किया व प्रधानाचार्य श्रीमती पद्मा कौशिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया। इस दौरान समाजसेवी निर्मल पुगलिया व महावीर प्रसाद सहित स्कूल का स्टाफ कार्यक्रम में शामिल हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उप प्राचार्य नवीन कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।