Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2025। गुरूवार ऋषि पंचमी के मौके पर नवनिर्मित संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में विधिवत रूप से प्रवेश प्रारंभ होंगे। छात्रावास में प्रवेश प्रारंभ व भामाशाह सम्मान समारोह के रूप में आयोजित होगा। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विधि विधान से हवन पूजन का आयोजन होगा। उसके पश्चात 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नवप्रवेशित बालिकाओं का स्वागत तथा इस निर्माण में सहयोगी रहें सभी दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह में महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के सदस्यों सहित भामाशाह व श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के मौजिज लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले व प्रदेश के अनेक नामचीन अतिथि भी शामिल होंगे। वहीं समारोह का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप घर बैठे समारोह को लाइव देख कर बालिका शिक्षा में शुरू हो रहें इस नए अध्याय से जुड़ सकेंगे। आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की नीचे दी गई फेसबुक पेज की लिंक पर जाकर फॉलो जरूर करें। http://facebook.com/sridungargarhtime