Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2020। देश भर में कृषि बिलों के समर्थन व विरोध में नेता अपनी पार्टियों के मत का प्रचार कर रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी प्रांगण में कांग्रेस सरकार के कृषि, पशुपालन व मत्स्य राज्यमंत्री भजनलाल जाटव ने किसानों व कार्यकर्ताओं को कृषि बिलों के बारे में सम्बोधित किया। जाटव ने कहा कि हनुमान बेनीवाल समझ गए है और किसानों के साथ मैदान में आ डटे है। सभी नेता पार्टी हित को सेकेंडरी कर किसान हित को सर्वोपरि कर किसानों का साथ देवें। ये किसानों का आंदोलन नहीं जनांदोलन है। किसानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए सभी किसान एकजुट होकर इन कानूनों का विरोध करें। जाटव ने कहा कि लाठी, डंडे, गोली खाएंगे पर अन्याय नहीं होने देंगे और किसान को बर्बाद करने की रणनीति को हरगिज स्वीकार नहीं किया जाएगा और कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत साफ है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखित में क्यों नहीं देती है। केन्द्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर कॉरपोरेट घरानों की मदद करना चाहती है। कार्यक्रम में मंच पर जैसलमेर पूर्व जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान सावित्री देवी, केसराराम गोदारा, विमल भाटी, कन्हैयालाल सोमाणी, मूलाराम थोरी, बीकानेर से आये महेंद्र गहलोत, जिया उर रहमान, राहुल जनदूसन मंच पर उपस्थित है और कार्यक्रम का संयोजन राधेश्याम सारस्वत कर रहें है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य उपस्थित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने सभा को सम्बोधित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में उपस्थित क्षेत्र के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी ने अंजना मेघवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्यमंत्री भजनलाल जाटव ने राज्य सरकार की ओर से केंद्र के नए कृषि बिलों की पैरवी करते हुए किसानों को बिल के नुकसान गिनाए।