Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में अब खेल उत्सव सजेगा और 26 जनवरी से शुरू हो रहे शहरी ओलम्पिक खेलों में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग, महिला सभी भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए खिलाड़ी को अपना पंजीयन करवाना होगा। आज कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय में पहुंच कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने शहरी ओलंपिक में भाग लेने का आह्वान विद्यार्थियों से किया। डॉ. राधाकिशन सोनी ने बताया कि शहरी ओलम्पिक खेलों में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथेलेटिक्स (100, 200 एवं 400 मीटर), खो-खो (केवल बालिकाओं के लिए) तथा फुटबॉल (केवल बालकों के लिए) इन सात प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। सोनी ने बताया इसमें उम्र, कैटेगरी, पुरुष-महिला, ट्रांसजेंडर के सम्बन्ध में कोई बंधन नहीं है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति जनाधार नं. के आधार पर www. rajoympic.rajasthan.gov.in पर 21 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है। पवन कुमार शर्मा ने कहा कि आज खेलों को फिटनेस के साथ रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। कई सरकारी नौकरियों में आरक्षण, बोनस अंक तथा प्राथमिकता का भी लाभ दिया जाता है। गौरतलब है कि ग्रामीण ओलम्पिक में प्रदेश के 30 लाख खिलाड़ियों ने सामाजिक सद्भावना के साथ भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया था अब शहरों की बारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षण संस्थाओं में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने किया शहरी ओलंपिक में खेलने का आह्वान