Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2022। हो जाओ तैयार साथियों, हो जाओ तैयार, अगर देश के काम ना आए तो जीवन है बेकार, यह गीत इन दिनों क्षेत्र में गूंज रहा है एवं क्षेत्र के युवाओं को देश के प्रति कर्तव्य भाव निभाने का मौका आगामी गणतंत्र दिवस पर मिल रहा है। कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा युवाओं को सामाजिक कर्तव्यों से जोड़ने के लक्ष्य से प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर के क्रम में इस बार का शिविर पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण बिहानी की स्मृति में बिहानी परिवार के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। परिषद मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि बिहानी की स्मृति में यह दूसरा एवं संस्था की ओर से यह 34वां रक्तदान शिविर है। परिषद अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी ने बताया कि शिविर हेतु कार्यकर्ता ललित बाहेती को प्रभारी एवं रमेश प्रजापत को सहप्रभारी का जिम्मा दिया गया है। आडसर बास में स्थित एनवीपी भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में बीकानेर पीबीएम ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रहण करेगी एवं शिविर में कोरोना गाईडलाईन की पालना करते हुए अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है। संस्था कार्यकर्ता इस हेतु प्रचार प्रसार में जुटे हुए है और शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है।