Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2024। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोमासर की सेवा सहकारी समिति की रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हंसराज सिहाग ने की तथा संचालक मंडल सदस्य, समिति सदस्य व मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सभी सदस्यों ने सहकारी समिति की पट्टेशुदा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। हंसराज सिहाग ने बताया कि समिति की भूमि पर दक्षिण दिशा की ओर 20 फुट जमीन पर एक ग्रामीण ने कब्जा किया हुआ है। जिसे सार्वजनिक हित में समझाईश द्वारा या कानूनी कार्रवाई द्वारा हटवाने का निर्णय लेकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने का प्रस्ताव लिया गया। समिति सदस्यों द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। आमसभा में व्यवस्थापक रेवंतराम मेघवाल, सांवराराम सिहाग, बजरंगलाल सोनी, नाथूराम बावरी, पन्नाराम गोदारा, हुणताराम गोदारा, मामराज सहू, हुलासाराम मेघवाल, मालाराम सिंवल, देवाराम सारण, डूंगरराम मेघवाल, खिंयाराम गोदारा, चनणाराम गोदारा, गणेशाराम गोदारा, धन्नाराम बेनीवाल, लिच्छीराम भामूं, रूपाराम जाखड़, ओमप्रकाश रोझ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।