Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
Hindustan-Petroleum-Corporation
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए उपजिला लेवल का कार्यालय किसानों के लिए स्वीकृत किया है। आज पूरक बजट में गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) को स्वीकृति दी गयी है। बता देवें जिले में बीकानेर व छतरगढ़ में यह कार्यालय कार्यरत है और इसके बाद जिले में तीसरा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बनेगा। इससे किसानों के अनुदान संबंधी, पत्रावलियां संबंधी, सरकारी योजनाओं संबंधी के भुगतान सहित समस्त कार्य श्रीडूंगरगढ़ में हो सकेंगे। गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, कुशलगढ़ बांसवाड़ा, जोबनेर जयपुर, पोकरण जैसलमेर, बलोतरा बाडमेर में पांच नए कृषि निदेशक (विस्तार) की घोषणा की है। ये क्षेत्र के किसानों के लिए क्षेत्र की सबसे बड़ी घोषणा है।