Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। शराबी व जुआरी पति ने कम दहेज लाने पर मारपीट की, सास ससुर व जेठ जेठानी ने कम दहेज के ताने दिए, ससुर ने चूड़ियां बेच डाली, गहने गिरवी रखे, और जब मांगे तो विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे उस्पताल पहुंचा दिया। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि मोमासर निवासी गुलाबंचद खटीक की बेटी 27 वर्षीय आरती ने नवलगढ़ निवासी अपने पति पवन कुमार, ससुर महावीर प्रसाद खटीक, सास बनारसी देवी, जेठ हरदेवराम, जेठानी संपत देवी के खिलाफ दहेज का सामान, गहने, पिता द्वारा दी नगदी हड़प करने का आरोप लगाते हुए न्याय मांगा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 1 दिसबंर 2015 में हुआ। पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। परंतु पति, सास ससुर व जेठ जेठानी ने विवाह के तत्काल बाद ससुराल जाते ही दहेज में चार पहिया वाहन व सोने के ब्रेसलेट नहीं देने का ओलमा दिया। जुआरी व शराबी पति दहेज कम देने की बात को लेकर मारपीट करने लगा। गत वर्षों में परिवार जनों व रिश्तेदारों ने दो बार पंच पंचायती कर मुझे ससुराल भिजवाया। ससुर ने उसकी सोने की चार चुडियां बेचकर कर्ज चुकाने की बात कही। पति ने रेडिमेंट की दुकान खोलने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रूपए पिता से ओर ले लिए। सास व जेठानी ने भूखे घर की कहकर और रूपए लाने की धमकी दी। आरोपियों ने धमकाकर उसके सोने चांदी के गहने ले लिए। सास ससुर ने गहने गिरवी रखकर लॉन ले लिया। ऋण नहीं चुकाने पर गहने नीलाम होने लगे तो उनके समाज के नवलगढ़ निवासी कृष्ण कुमार दायमा से रूपए लेकर ऋण चुकाया और गहने उसके पास गिरवी रख दिए। 1 अक्टूबर 2024 को उसने अपने गहने दिलवाने की मांग की तो पति ने मारपीट करते हुए उसे सीढ़ियों से धक्का दिया जिससे सिर में गहरी चोट आई और वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से पिता उसे मोमासर ले आए। तभी से विवाहिता दो बच्चों के साथ पिता के घर ही रह रही है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।