Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। आज गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भाजपा व कांग्रेस के सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया। नेताओं ने जनता को बधाई दी व अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। सभी जगहों पर राष्ट्रगान किया गया व लड्डू से मुंह मीठा करवाया गया।

पालिकाध्यक्ष शर्मा ने विकसित भारत में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने पार्षदों व भाजपा सदस्यों के साथ गांधी पार्क व बाजार स्थित जीव जतन पालिका भवन में ध्वजारोहण किया। शर्मा ने शहर के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाईयां दी। शर्मा ने कहा कि नागरिक संविधान द्वारा वर्णित कर्तव्यों के प्रति जागरूक होवें और विकसित भारत के संकल्प में भागीदारी निभाएं। इस दौरान उनके साथ पार्षद विनोदगिरी गुसाई, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, संतोष बोहरा, भवानी तावणियां, भरत सुथार, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहें। वहीं पालिका कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीव जतन पालिका भवन में किया पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ध्वजारोहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में किया शर्मा ने ध्वजारोहण, शामिल हुए अनेक पार्षद व नेता व नागरिक।

युवा राष्ट्र निर्माता बनें, करें गणतंत्र के मूल्यों को समझे-सारस्वत, भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत व शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने ध्वजारोहण किया। सारस्वत ने युवा शक्ति से आगे बढ़कर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र के मूल्यों को समझ कर युवा अपनी भूमिका विकासशील भारत में ईमानदारी से निभाने को तत्पर रहें। यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, मांगीलाल राठी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, सुरेन्द्र चूरा, हेमनाथ जाखड़, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, जगदीश गुर्जर, संतोष बोहरा, रजत आसोपा, चांदरतन सेठिया, सत्यनारायण नाई, लोकेश गौड़, विक्रमसिंह शेखावत, पवन उपाध्याय, लालचन्द झंवर, भवानीप्रकाश तावणीयां, बाबूलाल सोनी, राजू बाहेती, शिव बिहानी, समुंद्र सिंह, फतेहसिंह जांगिड़, नरेश राजपुरोहित, मुलचंद इंदोरिया, रोशन छींपा, प्रिशु स्वामी, हनुमान नाई, मूलनाथ सिद्ध, रमेश सिद्ध, अशोक माली, काशीराम तावनियां, भागीरथ सुथार, गोपी मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया ध्वजारोहण, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे स्थित नगरपालिका भवन में विधायक व पालिकाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण।

गणतंत्र दिवस हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है-गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ध्वजारोहण किया। गोदारा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी गौरवशाली विरासत है और विविधताओं मे एकता का प्रतीक है। गोदारा ने कहा कि आज जिस तानाशाही की ओर देश बढ़ रहा है उसमें जरूरी है कि गणतंत्र को मजबूत करने में हम सब अपना योगदान देवें। गोदारा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज पारख, कमलकिशोर नाई, पार्षद मंगतूराम मेघवाल, सत्यनारायण जाट, हीरालाल कूकना, यूसुफ चुनगर, प्रहलाद सोनी, मुंशी टेलर, कादर खान, मालाराम प्रजापत, रमेश बासनीवल, रामचंद्र प्रजापत, ओबीसी के शहर अध्यक्ष रमेश प्रजापत, नंदू प्रजापत, हनुमान दुसाद, प्रकाश दुसाद, राजेश मंडा, हजारी जांघू, हारून खान, राकेश सिद्ध, भंवर दमामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने वर्तमान स्थितियों में गणतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में किया पूर्व विधायक ने ध्वजारोहण।