Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2023। धनबल के साथ जनबल का रण बिछा है और विजय संघर्ष की होगी के आह्वान के साथ विधायक गिरधारीलाल महिया ने अपने हजारों समर्थकों से एक एक वोट का सम्मान करने की बात कहते हुए माकपा के पक्ष में मतदान देने व दिलवाने बात कही। आज दशहरा मैदान में माकपा के लाल झंडे लहराए व लाल सलाम गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई दी। विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में विधायक गिरधारीलाल महिया के समर्थक रैली में भाग लेने पहुंचे। दशहरा मैदान पर विशाल सभा का आयोजन हुआ और सभी वक्ताओं ने मंच से माकपा के लिए वोट मांगे और संघर्ष के विजय होने की बात कही। दशहरा मैदान से विशाल रैली रवाना हुई और हजारों की संख्या में नारे लगाते हुए उत्साही समर्थकों ने गौरव पथ से मुख्य बाजार होते हुए विजय स्टोर के सामने से पुस्तकालय होते हुए घुमचक्कर पहुंचकर पुन: सभा स्थल पर पूर्ण हुई। अनेक स्थानों पर रैली का लोढर, क्रेन पर चढ़कर युवाओं ने फूलों से स्वागत सम्मान किया। सैंकड़ो युवाओं ने जीत का संकल्प लिया व किसान एकता के नारे लगाए।