Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2023। घर में कचरा फेंकने पर ओलमा दिया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से वार कर 3 को घायल कर दिया। बिग्गा निवासी सत्यवीर पुत्र सुरजाराम रेगर ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि बीती रात मेरे पिता सुरजाराम के घर पड़ौसी संतलाल पुत्र कानाराम सांसी की माँ ने कचरा डाल दिया। सुबह पिता सुरजाराम ने संतलाल को ओलमा दिया तो आरोपी संतलाल व उसकी पत्नी सुखी, बेटा बीरबल, सुमित्रा पत्नी राजूराम, बाबूलाल पुत्र कानाराम सांसी ने हाथ में कुल्हाड़ी, बरछी लेकर पिता पर हमला किया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए मेरे पिता संतलाल तथा जयराम पुत्र हीरालाल, चंदा पुत्री नेमीचंद रेगर के साथ मारपीट की व तीनों को घायल कर दिया। बता देवें इसी मामले में परस्पर मुकदमा सुमित्रा सांसी ने करवाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।