Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2024। जिले से बड़ी खबर लूणकरनसर उपखंड से आई है। यहां गैगस्टर रोहित गोदारा ने इसी उपखंड के एक व्यापारी से बड़ी फिरौती मांगते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। लूणकरनसर के वार्ड 27 में रहने वाले व्यापारी रिकबचंद जैन ने पुलिस को बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताते हुए रूपयों की डिमांड की है और रुपए नहीं देने की स्थिति में उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। जैन ने पुलिस को जानकारी दी कि ये कॉल 25 जनवरी को आया था। कॉल किया गया नबंर विदेशी था ऐसे में पुलिस ने जैन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ध्यान रहें दो दिन पहले ही रोहित गोदारा के नाम से सीकर के एक व्यापारी से भी रंगदारी मांगी गई थी और उसे भी परिवार को मारने की धमकी दी गई थी।