Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2023। गणगौर पर्व का उत्साह एवं उल्लास क्षेत्र में चरम पर है, क्षेत्र की युवतियों, नवयौवनाओं द्वारा हर दिन अलग अलग अंदाज में गणगौर को पूजा जा रहा है एवं गणगौर की हल्दी, बान, मेहंदी आदि रस्में आयोजित की जा रही है। अपनी संस्कृति अपने संस्कारों से जुड़ी क्षेत्र की महिला युवा शक्ति को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा गणगौर पूजन के विभिन्न आयोजनों की श्रेष्ठ फोटो को प्रकाशित किया जा रहा है। आप भी अपने फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय नम्बर 9414917401 पर भेज सकते है, चयनित फोटो को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किया जाएगा। देखें दिनांक 20 मार्च 2023 के चयनित फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के जोशी परिवार में महाराष्ट्रीयन साड़ी पहन कर मनाया गणगौर का हल्दी उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहरों के साथ गांवों में भी गणगौर की रंगत, गांव हेमासर में लगाई गणगौर को हल्दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के वार्ड 9 में गणगौर की बनौरी निकालने पर पूजा, जयश्री, अनिता, हर्षिता, तारा, कोमल, गुड्डू, प्रिती, अंजू, पिंकी, सारीका और अन्य महिलाओं ने पहने साफे, जमाया राजस्थानी रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास वार्ड 7 में दिनदयाल सोनी के आवास पर शेखावाटी पोशाक में पूजी गणगौर, जबरदस्त उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के राधेश्याम नाई के आवास पर छोटे से बड़े तक महिलाओं, युवतियों में है गणगौर पूजन का जोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने पहने पंजाबी वेश, मचाया धमाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में उत्साहित युवतियां, सुबह सवेरे फुलडे एकत्र कर बटोर रही है गणगौर का दहेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामचंद्र बिहानी के आवास पर सजा गणगौर का दरबार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास वार्ड नंबर 18 में रामचंद्र बिहानी के आवास पर पूजी जा रही गणगौर के हल्दी कार्यक्रम में लवली, शिप्रा, आरती, वर्णिका सुलोचना, विजयलक्मी, खुसबू, रेखा, कामाक्षी, चंचल, मानवी, मधु, दिव्या, नंदनी, बुलबुल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के वार्ड 19 में गौरीशंकर लोहिया के आवास पर मनाया गया गणगौर का स्वर्गलोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुजरात के सूरत प्रवासी पाठकों ने भी किया उत्साह से गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूरत के जैन नगर में हुआ सामूहिक गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोविंद मेडिकल एंजेसी के आवास पर हो रहा है गणगौर का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास में गणगौर पूजन में उत्साहित युवतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सीताराम तिवाड़ी के आवास पर गणगौर बनौरे में उत्साहित रही युवतियां।