Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
पुष्पादेवी के श्रीडूंगरगढ़ की प्रतिनिधि बनने पर पूरे समाज ने मनाया जश्न, बांटी मिठाईयां, जाने पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2021। कस्बे के वार्ड 18 की कांग्रेसी पार्षद पुष्पादेवी नाई के जिला आयोजना समिति में श्रीडूंगरगढ़ की प्रतिनिधि के रूप में विजयी होने पर सेन समाज ने खुशियां मनाई। सेन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई ने बताया कि समाज की महिला को यह पद मिलने से पूरा समाज गौरान्वित है और समाज का सम्मान बढ़ा है। नाई ने पूरे समाज की ओर से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस जिला महासचिव विमल भाटी का आभार जताया। समाज के लोगों ने पुष्पादेवी के विजयी होने पर खुशियां मनाई और मिठाईयां बांटी। बता देवें कि सोमवार को बीकानेर में हुए इस निर्वाचन में श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस की प्रत्याशी पार्षद पुष्पादेवी नाई को 92 एवं भाजपा के प्रत्याशी पार्षद अरूण पारीक को 78 वोट मिले थे।