Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सब्जियों व फलों पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। लॉकडाउन के बाद सब्जियों के भाव में कमी आ गई है वहीं फलों की कीमते दुगुनी हो गई है। मंडी में मौसमी, संतरे, कीनू मिल ही नहीं रहें है और मिल रहे है तो दाम दुगुने हो गए है। कोरोना के फैलते प्रभाव में इन खट्टे फलों की खपत बढ़ी है और लॉकडाउन के कारण आपूर्ति में बाधा आ रही है। कीनू, मौसमी, संतरे शुक्रवार को 150 रूपए से अधिक दामों में बिके वहीं सब्जियों के दाम गिर गए है। सब्जी व फल विक्रेता संजू ने बताया कि संतरो व कीनू की डिमांड दुगुनी हो गई है और कोरोना के कारण पीछे से इनकी सप्लाई कम हो गई है जिससे इनके दाम भी बढ़ गए है। सब्जी व फल विक्रेता नदीम ने बताया कि मजदूर वर्ग ने सब्जी खरीदनी प्राय बंद कर दी है और इससे सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। आप भी जानें भाव- टमाटर-30 रूपए, ककड़ी-30 रूपए, लोया-40 रूपए, भिंडी-50 रूपए, तोराई-40 रूपए, हरीमिर्च-40 रूपए, आलू-20 रूपए, प्याज-15 रूपए, टिंडा-40 रूपए, लोकी-30 रूपए, काकड़या-40 रूपए प्रति किलो है। वहीं फलों में संतरे 150 रूपए, मौसमी-80-100 रूपए प्रति किलो, नारीयल पानी-80 रूपए प्रति नग, कीवी-50 रूपए प्रति नग, आम-70 रूपए किलो मिल रहे है।