Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 4 सितंबर 2026। लर्न एंड फन स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। प्ले से यूकेजी तक के अधिकांश बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे, वहीं कुछ बच्चे सुदामा, नंद बाबा, देवकी, वासुदेव और यशोदा के रूप में भी नजर आए। नन्हे बच्चों की मनमोहक छवि और राधा-कृष्ण की खूबसूरत जोड़ियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीमद्भागवत के पांच प्रमुख श्लोकों का वाचन किया। साथ ही जन्माष्टमी के महत्व की जानकारी दी गई। मटकी फोड़ कार्यक्रम में भी बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने एक साथ कृष्ण भजनों पर नृत्य कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
राधा-कृष्ण जोड़ी में हितांश जाजू व परिधी सारस्वत प्रथम, गणेश पारीक व खुशहाली आचार्य द्वितीय तथा गर्वित बोथरा व माही शर्मा और हर्ष सोनी व प्रियांशी यादव तृतीय रहे। बेस्ट कृष्ण-सुदामा जोड़ी नमन व माधव मोहता तथा बेस्ट नंद बाबा-यशोदा जोड़ी मनन पारीक व कुंजल जोशी रही। तक्षवि, नमन, अक्षत, भूमि, शिविका, निक्कू, प्रविधन, रिद्धिम, निशु सहित माधव मोहता, सोनाक्षी ओझा, नंदिता पारीक, कल्पित बोथरा, राघव पारीक, कृष्णा पारीक व दीक्षा व्यास ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।