Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ से बोलेरो पिकअप चोरी करने वाले दो चोरों सहित चार चोरों को बांदरसिंदरी जिला अजमेर की पुलिस ने पकड़ लिया है। हैड कांन्सटेबल आवड़दान चारण अजमेर पहुंचे व दो आरोपी नीम का थाना निवासी सुनील मीणा व चंद्रपाल माली से पूछताछ की। आवड़दान ने बताया कि गत 18/10/21 को गांव धीरदेसर चोटियान में मनोज कुमार पुत्र भंवरलाल जाट के घर से चोर ने बोलेरो पिकअप चोरी करने की वारदात कबूल की है। उन्होंने बताया कि अब प्रोडक्शन वारंट लेकर उन्हें केन्द्रीय कारागार अजमेर से श्रीडूंगरगढ़ लाया जाएगा तथा आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। बांदरसिंदरी, अजमेर पुलिस ने शराब की दुकानों पर बंधक बनाकर डकैती करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा करने के साथ ही चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन चारों ने जिन्होंने राज्य भर में 37 वारदातें स्वीकार की है तथा अन्य नागौर क्षेत्र में भी चोरियां करना स्वीकार किया है। बता देवें ये खुलासा पुलिस ने 26/11/2021 को किया था।