Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2023। कल शुक्रवार 17 फरवरी को विद्युत विभाग द्वारा कितासर व श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस पर उपकरणों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिससे इनसे जुड़े फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी और कई कटौती से प्रभावित होंगे। विभाग के एईएन दिवाकर मिश्रा ने बताया कि कितासर 132 केवी जीएसएस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इससे कितासर, धीरदेसर चोटियान, अमृतवासी, व बिग्गा के कुछ कृषि फीडर की बिजली कटौती होगी। वहीं एईएन हरिराम बाना सिद्ध ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस की बिजली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगी। इससे गांव ठुकरियासर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा व बाना के कुछ कृषि कुओं की बिजली प्रभावित होगी।