Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2021। कस्बे के धनवंतरी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर तथा तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में आज निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नागरिक हड्डी रोग विशेषज्ञ व यूरोलॉजी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाओं का निःशुल्क लाभ ले सकेंगे। धनवंतरी हॉस्पिटल के निदेशक देवेंद्र पालीवाल ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें अपोलो अस्पताल के प्रसिद्ध डॉक्टर विकास मित्तल सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान केल्शियम की जांच फ्री रहेगी तथा विटामिन बी 13 व डी 3 की जांच 50 प्रतिशत की छूट के साथ कि जाएगी।
तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शनिवार को हॉस्पिटल में निःशुल्क यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ हरीश अग्रवाल एवं नेत्र रोग जांच शिविर में दिल्ली एम्स से प्रशिक्षित डॉ चंचल गुप्ता की सेवाएं उपलब्ध होगी। गांधी ने बताया कि आज सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक नेत्र संबंधित सभी जांच निःशुल्क रहेगी व शिविर में चयनित मरीजों का रियायती दरों पर अत्याधुनिक मशीनों द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा। दोनों अस्पतालों में निःशुल्क कैम्प का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके इसके लिए पाठक भी अपने आस पास शिविर की सूचना देवें।