Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-12-04 at 08.05.56_d1bc589b
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2024। देर रात 2.30 बजे क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर ने गांव रीड़ी में माहौल गमगीन कर दिया। निकटवर्ती सरदारशहर के पास ही मेगा हाइवे पर बुकनसर फांटा के पास एक टाटा सफारी गाड़ी केंटर से जा भिड़ी। दुर्घटना में टाटा सफारी में सवार छह में से पांच जनों की मौत हो गई है। चार सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो जनो को गंभीर हालात में बीकानेर रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए दो घायलों में भी बीकानेर पहुंचने से पहले ही एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में रीड़ी निवासी दो 22 वर्षीय युवक शामिल है तथा एक रीड़ी के ही जवांई राजासर निवासी सहित चार जनो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धनराज भार्गव व रामलाल को बीकानेर रेफर किया गया एक जना सीकर निवासी बताया जा रहा है। केंटर चालक भी हादसे में घायल हुआ व उसे सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है व दर्दनाक हादसे की पूरी खबर के लिए बने रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ…

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंटर और टाटा सफारी टकराए, पांच की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्दनाक हादसे में चार ने मौके पर ही दम तोड़ा, एक ने बीकानेर जाते हुए रास्ते में प्राण गवांए।