Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। रात कालूबास से चार जने एक कार में सवार होकर रवाना हुए और बीदासर रोड पर सालासर स्टैंड के कुछ ही आगे कार में अचानक आग लग गई। कार धूं-धूं कर जल उठी और गनीमत रही कार सवार चारों जने समय रहते नीचे उतर गए और अपनी जान की सुरक्षा की। ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत सहित गश्ती दल को पीसीआर बीकानेर से बीदासर रोड पर कार में आग लगने की सूचना मिली। बिग्गा निवासी विजय सेवग ने भी पुलिस दल को सूचना दी व दमकल को फोन किया। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दमकलकर्मियों को सूचना दी। कार चालक 34 वर्षीय लक्ष्मणसिंह पुत्र भैरासिंह राजपूत व 37 वर्षीय श्रीभगवान व ओमप्रकाश पुत्र गणेशमल सोमाणी निवासी गेडाप, सुजानगढ़ के साथ बजरंगलाल पुत्र राधाकिशन सोमाणी निवासी सोनियासर शिवदानसिंह सवार थे। गाड़ी अग्रवाल फूड प्राईवेट लि. बीकानेर के नाम से रजिस्ट्रेट है। सवारों ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में अचानक जलने की गंध आने पर गाड़ी को साईड में रोककर फाटक खोलकर चारों नीचे उतरे गए इतने में गाड़ी में आग लग गई। पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। बजरंगलाल व श्रीभगवान के मोबाइल भी गाड़ी के साथ जल गए। पुलिस ने मौके पर स्थित कंट्रोल की व यातायात सुचारू करवाया।