Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2023। बिग्गा बास में दो पड़ौसी परिवार आपस में भिड़ गए जिसमें एक मामला पूर्व में ही थाने में दर्ज हुआ व दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि बिग्गाबास निवासी 58 वर्षीय मदीना बानो पत्नी यासीन चूनगर ने अपने पड़ौसी कालू खां चूनगर, उसकी पत्नी हलीमा, बसीरा पत्नी दीन मोहम्मद, दौलतबानी पत्नी इकरामुद्दीन चुनगर के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 1 सितबंर को वह अपने पड़ौस में शादी में जाने के लिए अपनी बहू आमीना व बेटी यासमीन के साथ घर से निकली। तभी आरोपी पीड़िता के आडे फिर गए और मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। उसकी बेटी व बहू ने छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। पीड़िता के गले से सोने की चैन छीन ली व गंदी गालियां निकालते हुए बेटी का फोन तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया।