Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2025। रेल विभाग ने लंबे रूट की चार जोड़ी बड़ी गाड़ियों को देशनोक स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जाएगा। इससे श्रीडूंगरगढ़, नोखा व देशनोक इलाके के हजारों रेल यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। बता देवें अनेक यात्री करणी माँ के दर्शन के बाद अपनी यात्रा प्रारंभ करते है वे इन रूटों पर जाने वाली गाड़ियां अब दर्शन कर वहीं से ले सकेंगे। वहीं करणी माता दर्शन के लिए आने जाने वाले यात्रियों को इससे खासी सुविधा मिल सकेगी। वहीं बीकानेर से देशनोक आना जाना भी आसान हो सकेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार-

1 गाडी संख्या 22463/22464, दिल्ली सराय रोहिल्ला – बीकानेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला ( द्वि-साप्ताहिक) राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट रेलसेवा
गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय रोहिल्ला – बीकानेर सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 13.06.25 से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 06.56 बजे आगमन एवं 06.58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 10.06.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 18.34 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान करेगी।

2 गाडी संख्या 22737/22738, सिकंदराबाद- हिसार- सिकंदराबाद ( द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट रेलसेवा
गाडी संख्या 22737, सिकंदराबाद- हिसार सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 10.06.25 से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 11.42 बजे आगमन एवं 11.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22738, हिसार- सिकंदराबाद रेलसेवा जो दिनांक 13.06.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 19.52 बजे आगमन एवं 19.54 बजे प्रस्थान करेगी।

3 गाडी संख्या 19223/19224, साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा
गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.06.25 से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 22.34 बजे आगमन एवं 22.36 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.06.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 01.00 बजे आगमन एवं 01.02 बजे प्रस्थान करेगी।

4 गाडी संख्या 19225/19226, भगत की कोठी – जम्मूतवी – भगत की कोठी (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा
गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी – जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.06.25 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 10.52 बजे आगमन एवं 10.54 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 08.06.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 16.06 बजे आगमन एवं 16.08 बजे प्रस्थान करेगी।