Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2024। क्षेत्र के जैसलसर गांव की 75 प्रतिशत आबादी गत तीन माह से प्यास से बेहाल है। परेशान ग्रामीणों ने विभाग व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई परंतु सुनवाई नहीं होने से बुरी तरह से परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने टाइम्स को बताया कि गांव में कुल पांच टयूबवैल है जिनमें से चार टयूबवैल गत तीन माह से बंद पड़े है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनता प्यासी मर रही है, हर एक ग्रामीण 600 रूपए देकर टैंकर मंगवाने को मजबूर है। गांव के परिवार ही नहीं पशुधन भी बिना पानी के बेहाल है। वे कई बार सुखी खेलों पर आते है और बिना पानी के प्यासे पानी की तलाश में दूर दूर भटकते है। मांगीलाल शर्मा ने बताया कि सरपंच से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों व विभाग के अधिकारियों से अनेक बार आग्रह कर दिया परंतु सुनवाई ही नहीं हो रही है। अनेक युवाओं में खासी नाराजगी भी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की प्याऊ तक में पानी नहीं है और राहगीर भी प्यासे ही मायूस लौट जाते है। जिससे बुजुर्गों में भी निराशा है। एक स्वर में ग्रामीण ट्यूबवैल ठीक करवाने की मांग कर रहें है। नारायण चाहर ने बताया कि शीघ्र पेयजलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीण विभाग के अधिकारियों के कार्यालय पहुंच कर मटका फोड़ आंदोलन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर के ग्रामीण एक स्वर में मांग रहें है पीने का पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की प्याऊ व खेले भी पड़ी है सुखी, टैंकर की कीमत चुका कर परेशान ग्रामीण।